बदायूं: आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चला छापामारी अभियान, कई दबोचे, तोड़ीं भट्ठियां
बदायूं, अमृत विचार। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियान के आदेश पर बदायूं में आबकारी विभाग की जबरदस्त छापामारी अभियान चला। इस बीच कई दबोचे, भट्ठियां तोड़ीं और सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया। भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब की भट्ठियां तोड़ डालीं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बता दें कि रात तक …
बदायूं, अमृत विचार। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियान के आदेश पर बदायूं में आबकारी विभाग की जबरदस्त छापामारी अभियान चला। इस बीच कई दबोचे, भट्ठियां तोड़ीं और सैकड़ों लीटर लहन नष्ट किया। भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब की भट्ठियां तोड़ डालीं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बता दें कि रात तक चलेगा जिले में आबकारी का छापामारी अभियान।
बदायूं सदर तहसील में बहेड़ी व मीरा सराय गांवों के आसपास आबकारी की बड़ी टीम ने आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा के बताए गए स्थानों पर टीम ने छापामारी की और भट्ठियों को तोड़ डाला।
आबकारी विभाग की भारी भरकम टीम ने मीरा सराय और बहेड़ी गांव में तमाम स्थानों और जंगलों में भी छापामारी की। बड़ी संख्या में लहन नष्ट कर दिया और शराब बनाने के मटकों आदि को फोड़ डाला। बता दें कि यहां छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं, सदर तहसील के अलावा जिले में छापामारी का अभियान देर रात तक जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने बताया आबकारी आयुक्त के निर्देश पर पूरे मंडल में एक साथ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है, बदायूं में भी इसकी शुरुआत हो गई है।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: सड़क किनारे जूतों की फड़ में लगी आग, हजारों का माल जलकर हुआ खाक
