मुरादाबाद : अवैध हिरासत में रखने में पांच पुलिसकर्मी तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौ साल पुराने मामले में एक युवक को अवैध तरीके से तीन दिन तक हिरासत में रखने के मामले में आरोपी पुलिस कर्मी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। कई तलबी वारंट जारी करने के बाद पुलिस कर्मी जब नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने आरोपी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नौ साल पुराने मामले में एक युवक को अवैध तरीके से तीन दिन तक हिरासत में रखने के मामले में आरोपी पुलिस कर्मी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। कई तलबी वारंट जारी करने के बाद पुलिस कर्मी जब नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। कोर्ट ने आरोपी पुलिस कर्मियों को 16 दिसंबर को कोर्ट में पेश कराने के लिए एसएसपी के माध्यम से वारंट तामील कराने के आदेश दिए हैं।

मामला वर्ष 2012 का है, मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला मीरा गुप्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया था। मीरा का कहना था कि तत्कालीन थाना प्रभारी संजय सिंह, सब इंस्पेक्टर बीएस यादव, कांस्टेबिल महेंद्र सिंह, अजय सिंह व रविंद्र सिंह उसके घर पर आए और पूछताछ के नाम पर उसके बेटे को अपने साथ ले गए। आरोप है कि तीन दिन तक उनके बेटे को बिना किसी जुर्म के थाने में अवैध तरीके से रखा।

इस दौरान बेटे से मिलने भी नहीं देते थे। इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को तलब करते हुए वारंट जारी किए थे। साथ ही 19 मार्च 2012 को तलब किया था। बताते हैं कि वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी पुलिस कर्मी कोर्ट में पेश नहीं हुए। तीन दिन पहले यह फाइल फिर सीजेएम कोर्ट में पेश हुई। वारंट जारी होने के बाद भी लंबे समय तक आरोपी पुलिस कर्मियों के कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। सभी को 16 दिसंबर को कोर्ट में तलब किया है। साथ ही एसएसपी के जरिए आरोपी पुलिस कर्मियों को सम्मन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार