अयोध्या: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज (अयोध्या)। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में रेल की पटरी पर एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई संजय कुमार के मुताबिक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने शनिवार की सुबह स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित बेसौरा गाँव के पास रेल पटरियों के …

गोसाईगंज (अयोध्या)। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में रेल की पटरी पर एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई संजय कुमार के मुताबिक गोसाईगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने शनिवार की सुबह स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित बेसौरा गाँव के पास रेल पटरियों के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के हाथ में एक टैटू बना है, जिसमें दीपू लिखा है।

मृतक की पहचान दीपू राजभर 35 पुत्र मंगेशर राजभर निवासी हन्तू का पूरा तेजापुर अंकारीपुर, कोतवाली गोसाईगंज, अयोध्या के रूप में हुई। मामले की सूचना पर पहुंचे परिवारजनों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को बताया कि युवक शराब पीता था और घर में झगड़ा करता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और मामले को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है।

गोकना घाट पर फैली गंदगी, मैला दिखा गंगा मैया का आंचल 

चारों तरफ बदबूदार गंदगी का अम्बार, खाद्य सामग्री का फैला कीचड़, पूरे गंगा तट को मैला कर गया है। तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला शनिवार को सम्पन्न हुआ तो दुर्व्यवस्था का मंजर देखकर गंगा मां का आंचल मैला दिखा। दो साल बाद क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला संपन्न हो गया, किन्तु इस मेले ने गंगा तटों पर गंदगी का अम्बार लगा दिया है। अब इसकी सफाई के लिए लगी जिम्मेदारों की टोली नदारत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेलीः गोकना घाट पर फैली गंदगी, मैला दिखा गंगा मैया का आंचल, जानें वजह

संबंधित समाचार