मुरादाबाद : जहर के सेवन से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली युवती ने जहर का सेवन कर लिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए जहर देकर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। डीलारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक साल पूर्व प्रेम विवाह करने वाली युवती ने जहर का सेवन कर लिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए जहर देकर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। डीलारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर जुनूबी निवासी 24 वर्षीया नूरफ्शा ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ 1 साल पहले नदीम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद नदीम अपनी पत्नी को लेकर dilari थाना क्षेत्र का गांव चटकाली में रहने वाले अपने मामा के यहां रहने लगा था। नदीम दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। एक कार्यक्रम के चलते वह करीब 10 दिन पूर्व अपने पैतृक गांव अलीनगर जुनूबी गया था। शुक्रवार सुबह वहीं पर उसकी पत्नी ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर नदीम ने उसे कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर देर रात करीब 2:30 बजे उसका भाई रेहान और ममेरा भाई मुराद अली भी अस्पताल पहुंच गए। मगर इससे पहले ही सुबह 6:30 बजे युवती की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता का कहना है कि नदीम दहेज के लिए उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने नदीम और उसके परिजनों का अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का सच सामने आ सकेगा।

संबंधित समाचार