सीतापुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सीतापुर। यूपी के सीता पुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राह से गुजर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे …
सीतापुर। यूपी के सीता पुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राह से गुजर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अटरिया इलाके के देवीपुर मजरा रेवान कलां गांव निवासी पैंतीस वर्षीय प्रेम कुमार गौतम पुत्र मैकूलाल शनिवार की सुबह घर से किसी काम को लेकर निकला था। जब वह अटरिया इलाके में हाइवे पर माइनर नहर के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मार कर निकल गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: माल पार करने का विरोध किया तो बदमाशों ने गृहस्वामी को किया घायल, जानें पूरा मामला
हादसे के बाद लोगों ने पुलिस व मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अवधराज सिह सेंगर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए हसन अली को लगाई फटकार, बांग्लादेश पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना
