बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत एक युवक की संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर कमरे में शव लटकती हुई मिली। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है …

बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत एक युवक की संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर कमरे में शव लटकती हुई मिली। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

जानकारी के अनुसार, थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी सुरेन्द्र नाथ अवस्थी अपने पूरे परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में बीती 19 नवम्बर की शाम को गये हुए थे। घर पर सिर्फ उसका पुत्र आयुष अवस्थी मौजूद था। देर रात जब वैवाहिक समारोह से वापस सुरेन्द्र नाथ अवस्थी अपने घर लौटे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था जब दरवाजा खोलकर उन्होंने अन्दर देखा तो उनके होंश उड़ गये। छत पर लगे कुण्डे से उसके बेटे आयुष अवस्थी का शव लटक रहा था।

अपने बेटे का शव देखकर उसने शोर मचाना शुरु किया और उसके बाद उन्होने रामनगर थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में पीड़ित पिता का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या गांव के ही कुछ लोगों ने कर दी है और हत्या को आत्महत्या का रुप देने के खातिर उसको फांसी के फंदे से लटका दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था और उन दबंगो ने हम लोगों को मारापीटा भी था साथ ही में यह भी धमकी दी थी कि पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। पीड़ित पिता ने उन्ही दबंगो के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है घटना के बारे में थाना प्रभारी रामनगर ने बताया कि पिता की तरफ से तहरीर मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा और कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अराजक तत्वों ने तोड़ी डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा, ग्रामीण आक्रोश

संबंधित समाचार