हरदोई: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चे, विचार, अधिकार और पोषण के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम …

हरदोई। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चे, विचार, अधिकार और पोषण के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर हम सभी लोगों को यह प्रयास करना है कि हम अपने राष्ट्रीय त्योहारों को खूब जोर शोर से मनाए और हमको आज़ादी दिलाने वाले लोगों के बलिदान को याद करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करे, ये जिम्मेदारी हम लोगों की है कि बच्चे जो कि देश का भविष्य है, उन्हें सही जानकारी, शिक्षा, संस्कार दे जिससे कि वो देश के इतिहास, संस्कृति से अनभिज्ञ न रहे, इसके साथ ही बच्चों के अधिकार, पोषण व विचार को भी हमें देखना है, क्योंकि ये मूलभूत तत्व है जिनसे बच्चे विकास कर सकते है।

डॉ. अभिराम सिंह,प्रधानाचार्य, गंगा देवी इंटर कॉलेज ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगो को देश के लिए शहीद हुए लोगों की जानकारी मिलती है, साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर हम भी देश सेवा को प्रेरित होते है। प्रधानाचार्य अदिति गौड़ ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बच्चों को काफी जानकारी मिलती है।जिससे कि वे देश के इतिहास, भूगोल से परिचित होते है। अभियान के दौरान स्कूली छात्रों के मध्य एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश डावर, सूरज कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ स्काउट छात्र भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: माल पार करने का विरोध किया तो बदमाशों ने गृहस्वामी को किया घायल

संबंधित समाचार