हरदोई: सांसद की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी गई चाबी
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में सांसद जय प्रकाश की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास विहीन गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले के विकास खण्डों के लाभार्थियों को उनके आवास की प्रतीकात्मक रूप से चॉभी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। उन्होंने विस्तार से शासन द्वारा …
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में सांसद जय प्रकाश की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास विहीन गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से जिले के विकास खण्डों के लाभार्थियों को उनके आवास की प्रतीकात्मक रूप से चॉभी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
उन्होंने विस्तार से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि भारत सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक और जातिगत जनगणना (एसईसीसी) 2011 में कराये गये सर्वेक्षण के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत पात्र परिवारों की तैयार की गयी श्रेणीवार स्थायी पात्रता सूची में से वरीयता के अनुसार पात्र परिवारों को आवास आवंटित किया गया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: एक ही वार्ड में 2 मासूमों की मौत, चाइल्ड केयर सेंटर पर लापरवाही का आरोप
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए गजेन्द्र कुमार तिवारी, डीडीओ अजय प्रताप सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीसी मनरेगा प्रमोद कुमार चन्द्रौल, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी व लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
कृषि कानून वापस होने पर कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर किसान विजय दिवस मनाते हुए कस्बे में तिरंगा यात्रा एवं लखीमपुर कांड के मृतक शहीद किसानों की याद में कैंडिल मार्च निकाल श्रृद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि एक वर्ष से कृषि कानूनों को वापस लेने पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेलीः कृषि कानून वापस होने पर कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
