मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे साईं अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। यहां कुछ देर बाद ही प्रॉपर्टी डीलर ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे साईं अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। यहां कुछ देर बाद ही प्रॉपर्टी डीलर ने दम तोड़ दिया। प्रॉपर्टी डीलर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मझोला पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना क्षेत्र के विवेक विहार में रहने वाले 40 वर्षीय जगमोहन सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। देर रात आठ बजे मझौली चौराहे पर बाइक एजेंसी के सामने उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर उनके परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए।

उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य परिजनों के अलावा पत्नी अनीता, दो बेटियों हिमांशी और विशाखा तथा बेटे यश का रो-रोकर बुरा हाल था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मझोला पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मझोला पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है, ताकि बाइक को रौंदने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

संबंधित समाचार