अमरोहा : तिगरी गंगा मेले में साले ने की बहनोई की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में साले ने बहनोई की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने तड़के में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में साले समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में साले ने बहनोई की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने तड़के में शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में साले समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी 29 वर्षीय जसपाल पुत्र जबर सिंह शुक्रवार दोपहर बाइक से गांव देहरी खादर निवासी अपने भतीजे देवेंद्र व ममेरे भाई महेश के साथ तिगरी मेला देखने गया था। वहां से जसपाल अपनी ससुराल गांव भीमा ठीकरी चला गया, उसके साथ देवेंद्र भी था। वहां जसपाल का साला बब्लू भी मेला देखने जाने के लिए कहने लगा। जसपाल ने उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया।

इसके बाद जसपाल व देवेंद्र कांकाठेर पहुंचे और वहां पर बाइक खड़ी करने के बाद फिर से तिगरी मेले में चले गए। इतने में जसपाल का साला बब्लू भी गांव की ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर मेले में पहुंच गया व मेले में साथ नहीं लाने पर जसपाल के साथ झगड़ा किया। मौजूद लोगों ने विवाद निपटाया। इसके बाद देवेंद्र, महेश को तलाशने मेले में चला गया। जसपाल के एकाएक गायब होने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।

शनिवार की सुबह जसपाल का शव मौत के कुंए के पास पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने साले और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इसमें मृतक का भतीजा और ममेरा भाई भी है, जिनसे पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सतेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा, मेला कोतवाल अरविंद त्यागी पहुंच गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर जसपाल के साले बब्लू समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार