बाराबंकी: रामसनेहीघाट बस स्टेशन का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास
बाराबंकी। बहुप्रतीक्षित रामसनेहीघाट बस स्टेशन का शिलान्यास शनिवार को सांसद लल्लू सिंह व विकास पुरुष के रूप में चर्चित हो रहे विधायक सतीश शर्मा व एसडीएम ने हवन पूजन करके किया। विदित हो कि लखनऊ अयोध्या के मध्य में स्थित भिटरिया में रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की मांग कई दशकों से यहां के नागरिक …
बाराबंकी। बहुप्रतीक्षित रामसनेहीघाट बस स्टेशन का शिलान्यास शनिवार को सांसद लल्लू सिंह व विकास पुरुष के रूप में चर्चित हो रहे विधायक सतीश शर्मा व एसडीएम ने हवन पूजन करके किया। विदित हो कि लखनऊ अयोध्या के मध्य में स्थित भिटरिया में रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाने की मांग कई दशकों से यहां के नागरिक और जनप्रतिनिधि कर रहे थे। जिसे विधायक सतीश शर्मा ने गंभीरता से लेकर तत्कालीन जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव तथा सांसद लल्लू सिंह के साथ इसे पूरा करने में जुट गए।
उनकी मांग को शासन ने गंभीरता से लेकर बस स्टेशन निर्माण के लिए जमीन की तलाश करके तहसील मुख्यालय से सटे राजमार्ग के किनारे बसे धरौली गांव के निकट लगभग 16 बीघे भूमि राजस्व विभाग द्वारा चिन्हित की गई जिससे करीब 6 माह पूर्व परिवहन विभाग द्वारा क्रय कर के निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दी गई।
शनिवार को हुआ शिलान्यास
सांसद लल्लू सिंह विधायक श्री शर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी तथा परिवहन विभाग के आर एम राजीव वर्मा द्वारा विधिवत हवन पूजन करके रोडवेज स्टेशन निर्माण की नीव के लिए पहली ईट रखी गई।
राम मंदिर के मॉडल जैसा बनेगा रोडवेज स्टेशन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक राम की नगरी अयोध्या का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रामसनेहीघाट में बन रहे रोडवेज स्टेशन की आकृति राम मंदिर जैसी होगी जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को यहीं से भगवान राम के प्रति आस्था दिखनी शुरू हो जाएगी।
500 गांव के लोगों की यात्रा होगी सुगम
इस रोडवेज स्टेशन के बन जाने से रामसनेहीघाट नगर पंचायत के साथ ही दरियाबाद टिकैतनगर देवीगंज बडेला कोटवा सड़क सहित आसपास के 500 गांव के लोगों का आवागमन सुगमता से हो सकेगा।
बढ़ेगी रोडवेज की आय
हजारों यात्रियों के रोज आवागमन के चलते रोडवेज की आय बढ़ेगी अभी तक तमाम डग्गामार वाहन व रोडवेज बसों के एक स्थान पर ना रुकने के कारण जो आज में कमी आ गई थी वह बढ़ेगी।
सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार
रोडवेज स्टेशन बन जाने के बाद उसके आसपास सैकड़ों लोगों को होटल पान की गुमटी पानी के साथ ही तमाम अन्य प्रकार की दुकान चला कर अपना रोजगार कमा सकेंगे। शिलान्यास समारोह पर जहां सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा द्वारा कराए गए तमाम विकास कार्यों की चर्चा की वही सतीश शर्मा ने दरियाबाद विधानसभा को आदर्श बनाए जाने की विस्तार से चर्चा की जबकि अवधेश श्रीवास्तव ने श्री शर्मा को विकास पुरुष के रूप में उन्हें नामित किया।
इस मौके पर टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश गुप्ता, जवाहर लाल वर्मा, दिलीप मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा ने भी समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर आर एम राधेश्याम वर्मा, पीके यादव, राजीव बहुगुणा, संतोष यादव, पूरे डलई ब्लाक प्रमुख रत्नेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा, प्रदीप सिंह प्रदीप द्विवेदी अनिल सिंह मधुकर तिवारी सहित दर्जनों भाजपा नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: मौलाना ने तुगलकी फरमान जारी कर युवती का किया सामाजिक बहिष्कार
