मुरादाबाद : घर का सपना हुआ साकार, चाबी पाकर छलक उठे खुशी के आंसू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्षों से कच्चे व किराए के मकान में बसर कर रहे ग्रामीणों का पक्के मकान का सपना शनिवार को साकार हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले के 4178 लाभार्थियों को आवास की चौंबी सौंपी गई, जिसे पाकर उनकी आंखों से खुशी से आंसू छलक उठे। इस अवसर पर उन्होंने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्षों से कच्चे व किराए के मकान में बसर कर रहे ग्रामीणों का पक्के मकान का सपना शनिवार को साकार हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले के 4178 लाभार्थियों को आवास की चौंबी सौंपी गई, जिसे पाकर उनकी आंखों से खुशी से आंसू छलक उठे। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कहा कि विश्वास नहीं हो पा रहा कि अब हम भी पक्के छत के नीचे रहेंगे।

शनिवार को विकास खंड मुरादाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंचायतीराज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 व वर्ष 2021-22 के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में आवास का सपना रहता है और लोक कल्याणकारी राज्य में हक बनता है कि हम पात्रता के आधार पर बिना किसी भेदभाव के उन्हें आवास उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास घर नही हैं, उन्हें 2022 तक घर उपलब्ध कराएं जाएंगे। सरकार निरंतर जीवन स्तर को सुधारने का कार्य कर रही है। पारदर्शी व्यवस्था के तहत जिनका नाम पात्रता सूची में हैं, उन्हें आवास योजना का लाभ दिया गया है। अधिकारी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि आवास हर व्यक्ति का सपना एवं मूलभूत आवश्यकता होती है। इस सपने को पूरा करने के लिए सरकार ने आवास योजना के माध्यम से हर पात्र को आवास उपलब्ध करा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी आनंदवर्धन ने बताया कि प्रदेश में सभी विकास खंडों में आवास दिवस मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जनपद के विकास खंडों पर भी आवास दिवस मनाया गया है। यहां के 4178 ग्रामीण पात्रों को 5013.60 लाख की लागत से निर्मित आवासों की चाबी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए गए थे। इसके अतिरिक्त उन्हें निःशुल्क बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन के अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये व 90 दिन की मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी का लाभ भी दिया गया।

10 हजार आवास पूर्ण करने वाला पहला जनपद बना मुरादाबाद
मुख्य विकास अधिकारी आनंदवर्धन ने बताया कि मुरादाबाद 10 हजार आवास पूर्ण करने वाला पहला जनपद बन गया है। दिसंबर तक सभी आवासों को पूर्ण कर लाभार्थियों को आवास उपलब्ध करा दिया जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में 11327 आवासों को पूर्ण किया गया है। सभी लाभार्थियों को आवास की चाबी मिलने पर उन्होंने बधाई दी। खंड विकास अधिकारी प्रज्ञा यादव ने सब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार सिंह, एडीओ पंचायत एवं अन्य अधिकारी तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

जनपद में बेघर मिले 12979 लोग
योजना में 2011 की जनगणना के आधार पर जनपद के 4722 बेघर लोगों को पक्की छत उपलब्ध कराई गई। वहीं शासन के निर्देश पर 2019 में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांव-गांव में सर्वे कराया गया। इसमें 12979 लोग ऐसे सामने आए, जो कच्चे मकान व किराए के मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को 995 का लक्ष्य मिला था, जिसे पूरा कर लिया गया।

संबंधित समाचार