अयोध्या: पूर्व मंत्री ने की महात्मा गांधी से अखिलेश यादव की तुलना, जानें क्या कहा?
अयोध्या। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना महात्मा गांधी से कर डाली। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि आजादी के समय जिस तरह से लोग महात्मा गांधी को देखने के लिए दौड़ पड़ते थे उसी तरह से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अखिलेश यादव को देखने के लिए …
अयोध्या। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना महात्मा गांधी से कर डाली। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर कहा कि आजादी के समय जिस तरह से लोग महात्मा गांधी को देखने के लिए दौड़ पड़ते थे उसी तरह से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अखिलेश यादव को देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
अवधेश प्रसाद ने यह भी कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे समाजवादी पार्टी की देन है। अखिलेश यादव ने ही शिलान्यास किया था, लेकिन उसका उद्घाटन करने व लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आए। लाख प्रयास के बाद भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रहीं।
भीड़ इकट्ठा करने के लिए सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया था। उसी के दूसरे दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर से लखनऊ के लिए विजय यात्रा निकाली। गाजीपुर से लखनऊ तक लाखों की भीड़ अखिलेश यादव के समर्थन में निकली।
घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या, परिजनों में कोहराम
थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत रजऊपुर गांव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान विमला देवी (60) पत्नी स्वर्गीय रामचंदर के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: बूंदाबांदी के साथ अचानक बढ़ी ठंड, दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना
