पीलीभीत: छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला- बरखेड़ा कांड में पुलिस की भूमिका संतोषजनक नहीं, उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि सेना(अटल) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें बरखेड़ा में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई हत्या का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। सात दिन बाद भी दरिंदों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि …

पीलीभीत, अमृत विचार। महर्षि वाल्मीकि सेना(अटल) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें बरखेड़ा में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई हत्या का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। सात दिन बाद भी दरिंदों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि पुलिस की इस कांड में भूमिका संतोषजनक नहीं है।

महर्षि वाल्मीकि सेना(अटल) ने तत्काल खुलासा करने, सख्त पैरवी कराते हुए दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।यह भी कहा कि अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा बतौर कुछ नहीं दिया गया है। ऐसे में मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अटल वाल्मीकि, राष्ट्रीय सचिव रोहित कुमार रत्नाकर, राजकुमार उर्फ नन्नू वाल्मीकि,पूर्व डीजीसी (क्राइम) अमित पाठक, जिला अध्यक्ष संजीव वाल्मीकि, धर्मेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र कौरविनीता वाल्मीकि, अजय चंद्रवंशी भूपराम मौर्य, संध्या गौतम आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार