लखनऊ: टीईटी परीक्षा के लिए गाइडलाइन के साथ केंद्रों की सूची जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के बाद अब परीक्षा केन्द्रों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार 4309 केन्द्रों पर कुल 21 लाख 65 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। पिछले साल यह पात्रता परीक्षा नहीं कराई गई थी, इस कारण इस वर्ष परीक्षार्थियों की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के बाद अब परीक्षा केन्द्रों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार 4309 केन्द्रों पर कुल 21 लाख 65 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शमिल होंगे। पिछले साल यह पात्रता परीक्षा नहीं कराई गई थी, इस कारण इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा है। परीक्षा 28 नवंबर को कराई जाएगी। नकल पर अंकुश लगाने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।
दोनों पालियों की परीक्षा का समय ढाई-ढाई घंटे रहेगा। पहली पाली में प्राथमिक और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 लाख, 91 हजार, 628 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8 लाख, 73 हजार, 553 परीक्षार्थियों ने सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन किया है। परीक्षार्थी केन्द्र पर 30 मिनट पहले पहुंचे इस बात का विशेष ध्यान रखें।
प्रश्नपत्र वितरण में लापरवाही हुई तो व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार
परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को आदेश दिया गया हैं कि प्रश्नपत्र वितरण में बेहद सावधानी बरती जाये, यदि प्रश्नपत्र वितरण में लापरवाही की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी, इसके लिए सीधे केन्द्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार माना जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र का बंडल खुलने की प्रक्रिया की पूरी रिकार्डिंग भी करनी होगी।
यूजीसी नेट परीक्षा कल से होगी शुरू
यूजीसी नेट 2021 परीक्षा कल से शुरू हो रही है जो कि पांच दिसंबर जारी रहेगी। वहीं परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कल से देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन करेगी। इसके साथ ही एग्जाम से जुड़े दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार यूजीसी नेट 2021 एग्जाम के लिए उपस्थित होने वाले, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यह जानकारी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि यूजीसी नेट 2021 कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पकड़ में आने पर उम्मीदवारों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पूर्व मंत्री ने की महात्मा गांधी से अखिलेश यादव की तुलना, जानें क्या कहा?
