बरेली: काला रंग बताकर तीन तलाक मामले में आठ पर रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। पत्नी से बुरी तरह मारपीट करते हुए तीन तलाक देने वाले पति और उसके परिजनों के खिलाफ कैंट पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो दिन पहले महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति व ससुरालियों पर रंग काला होने और दहेज में लाखों की मांग पूरी न होने के चलते मारपीट, …
बरेली, अमृत विचार। पत्नी से बुरी तरह मारपीट करते हुए तीन तलाक देने वाले पति और उसके परिजनों के खिलाफ कैंट पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो दिन पहले महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति व ससुरालियों पर रंग काला होने और दहेज में लाखों की मांग पूरी न होने के चलते मारपीट, तीन तलाक व अन्य तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति समेत कई ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि 7 मार्च 2021 को क्षेत्र के ही मोहम्मद आलम के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुराल वाले महिला का रंग काला होने की वजह से मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे थे। इसके साथ ही आरोपी लगातार बतौर दहेज महंगी गाड़ी खरीदने के लिए करीब 10 लाख रुपयों की मांग कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और भूखा-प्यासा भी रखने लगे।
आरोप यह भी है कि महिला के पति ने मारपीट के दौरान सीने पर पैर रखते हुए जबरन अपेए पदार्थ पिलाया और तलाक… तलाक… तलाक… कहते हुए तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने पति मोहम्मद आलम समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
