ठाणे में परियोजना प्रभावित लोगों के अस्थायी घरों पर गैरकानूनी कब्जा, निगम ने किया सील

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने जिले में कौसा-मुंब्रा इलाके में एक परियोजना प्रभावित लोगों के लिये बनाए गए अस्थायी घरों में से 19 पर किए गए अवैध कब्जों को खाली कराकर उन्हें सील कर दिया है। नगर निकाय ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स’ में स्थित ये अस्थायी घर कौसा …

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने जिले में कौसा-मुंब्रा इलाके में एक परियोजना प्रभावित लोगों के लिये बनाए गए अस्थायी घरों में से 19 पर किए गए अवैध कब्जों को खाली कराकर उन्हें सील कर दिया है। नगर निकाय ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स’ में स्थित ये अस्थायी घर कौसा और मुंब्रा में सड़कों को चौड़ा करने की विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित लोगों को 2018 में आवंटित किए गए थे। टीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन कमरों में रह रहे लोगों ने इन पर कब्जा जमाने के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाए थे।

यह भी पढ़े-

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, अबतक 25 लोगों की मौत, 17 लोग लापता

संबंधित समाचार