अयोध्या: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे आयोग के सदस्य
अयोध्या। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक जिला सहकारी बैंक के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शरीक हुए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वह कार्य किया जो आजादी के पूर्व कभी नहीं …
अयोध्या। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक जिला सहकारी बैंक के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शरीक हुए अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वह कार्य किया जो आजादी के पूर्व कभी नहीं हुआ था, जिसका जीता-जागता उदाहरण पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है।
रविवार को बैठक के दौरान परविंदर सिंह ने कहा कि जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सपा दावा कर रही है कि वो उसकी देन है। नियम है जब तक 90% भूमि अधिग्रहण नहीं हो जाती तब तक उसका टेंडर नहीं हो सकता। 70% की भूमि अधिग्रहण होने के बाद सपा ने टेंडर किया। सपा की सरकार में 15 हजार करोड़ के खर्च की घोषणा हुई थी। उसी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को योगी सरकार ने साढ़े ग्यारह हजार करोड़ में ही बनवा दिया। इससे पता चलता है कौन व्यक्ति सिर्फ कागजों में बात करता है और कौन धरातल पर काम करवाता है। सभी पार्टियों द्वारा अब राम नाम जपने पर परविंदर सिंह ने कहा कि यह वहीं लोग हैं जिसने कार्यसेवकों पर गोलियां चलवाई थी, जो कहते थे राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नही बताएंगे। आज इन सब को जनेऊ धारण करना पड़ रहा है। आज यह श्वेत वस्त्र धारी हो रहे हैं। टीका लगाकर मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। प्रभु राम ने यह दिन दिखा दिया है कि उनको दर-दर भटकना पड़ रहा है और उत्तर प्रदेश की जनता 2022 में पुन: उनको दर-दर भटकाने का कार्य करेगी।
पढ़ें-रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में डूबा युवक, दो दिन के बाद भी नहीं मिला शव
गुरु नानक पर्व पर तीनों कानून लिए वापस
कृषि कानून वापस लेने पर परविंदर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का विशाल ह्दय है। जो वृक्ष फलदार होता है वहीं झुकता है। मोदी ने किसानों की बेहतरी के लिए कानून लाया था। कतिपय संगठनों को कुछ दिक्कत होने के कारण व लोकतंत्र की आवाज सुनते हुए बड़ा हृदय दिखाते हुए उन्होंने कानून वापस लेने की घोषणा कर दी। गुरु नानक पर्व पर तीनों कानून वापस लिए गए हैं। सिख समाज उनको धन्यवाद देता है।
