रायबरेली: जज की एस्कॉर्ट ड्यूटी में लापरवाही, एसएसआई सस्पेंड
रायबरेली। हाईकोर्ट के जज की एस्कॉर्ट ड्यूटी में लापरवाही एक एसएसआई पर भारी पड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने एसएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट के जज प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। जिनके एस्कॉर्ट में कोतवाली के एसएसआई रघुनाथ प्रसाद रावत की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें …
रायबरेली। हाईकोर्ट के जज की एस्कॉर्ट ड्यूटी में लापरवाही एक एसएसआई पर भारी पड़ गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने एसएसआई को सस्पेंड कर दिया है। बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट के जज प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। जिनके एस्कॉर्ट में कोतवाली के एसएसआई रघुनाथ प्रसाद रावत की ड्यूटी लगाई गई थी।
उन्हें जिले की सीमा बार्डर के सबीस पुर से रिसीव कर जगतपुर बार्डर तक एस्कॉर्ट करना था। इस दौरान एएसआई को जज के वाहन नंबर की जानकारी नहीं दी गई थी और न ही उन्होंने इसकी जानकारी ली। सबीसपुर बार्डर पर मुस्तैदी से डटे एसएसआई रावत ने किसी अन्य राजकीय वाहन से गुजर रहे अधिकारी को स्कॉर्ट कर आगे बढ़े और जज गेस्ट हाउस आ गए, लेकिन जिस गाड़ी को स्कॉर्ट कर रहे थे।
पढ़ें: यात्रियों को महंगा पड़ रहा है पैसेंजर ट्रेनों का सफर, रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र
वह गेस्ट हाउस के पहले बटोही रेस्टोरेंट में ही रुक गई तो एसएसआई के होश उड़ गए कि जिसे वाहन को एस्कॉर्ट कर रहे थे, वह जज की बजाय किसी और की थी। जज को स्कॉर्ट न दे पाने पर रविवार को एसपी श्लोक कुमार ने एएसआई रघुनाथ प्रसाद रावत को सस्पेंड कर दिया। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि एसपी ने लापरवाही पर उपनिरीक्षक को सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: छलावा नहीं, कृषि कानूनों का समूल नाश होना चाहिए: प्रियंका गांधी
