पीलीभीत: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली हाईवे पर जहानाबाद मोड़ के पास कार की टक्कर से 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा बरेली हाईवे पर रविवार सुबह हुआ था। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी अब्दुल रज्जाक का …
पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली हाईवे पर जहानाबाद मोड़ के पास कार की टक्कर से 58 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा बरेली हाईवे पर रविवार सुबह हुआ था। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी अब्दुल रज्जाक का बेटा हाईवे पर देवहा पुल के पास ठेला लगाता है। बेटे को खाना देने के लिए बाइक से बुजुर्ग रवाना हुए।
हाईवे पर पहुंचते ही उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें मौके पर उनकी मौत हो गई। कुछ ही देर में राहगीरों की भीड़ जमा हुई। कार छोड़कर उसका चालक मौके से भाग गया। सूचना पुलिस को दी गई। चूंकि सीमावर्ती क्षेत्र था तो सुनगढ़ी और जहानाबाद दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक मंथन चला और फिर घटनास्थल जहानाबाद क्षेत्र में निकला।
इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आगे की कार्रवाई की। उधर, परिवार में हादसे के बाद कोहराम मचा रहा। परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
