पीलीभीत: बरेली हाईवे पर फिर लगा जाम, फंसे राहगीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली हाईवे पर एक बार फिर राहगीर में जाम में फंसकर रह गए। गंतव्य को जाने को निकले और जाम में फंसकर रह गए। एक घंटे के सफर में दो घंटे से अधिक जाम में ही बीत गए। बाद में किसी तरह जाम खुल सका। मगर, वाहनों की रफ्तार कछुआ चाल ही …

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली हाईवे पर एक बार फिर राहगीर में जाम में फंसकर रह गए। गंतव्य को जाने को निकले और जाम में फंसकर रह गए। एक घंटे के सफर में दो घंटे से अधिक जाम में ही बीत गए। बाद में किसी तरह जाम खुल सका। मगर, वाहनों की रफ्तार कछुआ चाल ही बनी रही।

बरेली हाईवे पर पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है।इसकी वजह से दो माह से अधिक समय से राहगीर जाम के झाम से जूझ रहे हैं।दिन-रात कई बार जाम लगता है। इस समस्या को लेकर राहगीरों ने कई बार धीमी गति से काम होने के भी आरोप लगाए।मगर, समाधान अब तक नहीं हो सका है।

रविवार को अवकाश के दिन वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो एक बार फिर हालात बिगड़ने में देर नहीं लगी। एक-एक कर दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। इसके बाद बरेली-पीलीभीत मार्ग पर राहगीरों की आफत हाे गई।शाम पांच बजे के बाद लगे जाम में दो घंटे तक राहगीर फंसे ही रह गए। पहले तो लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे।

मगर बाद में कुछ वाहन चालकाें ने जल्द निकलने की होड़ में कम जगह में ही वाहन घुसेड़ दिए।जिसके बाद व्यवस्था और बिगड़ गई। मौजूद संभ्रांत लोगों ने उन्हें शांत कराया। जाम में फंसे लोगों की समस्या पर पुलिस इस बार भी अंजान बनी रही। कोई पुलिसकर्मी जाम खुलवाने पहुंचा ही नहीं। देर रात दोबारा जाम लगने से वाहन फंसे रहे। लोगों का कहना था कि इस आए दिन की बात हो गईहै। एक दिन मेंही कई बार जाम लगता है। मगर, कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

संबंधित समाचार