बदायूं: कछला में गंगा कटरी की जमीन को लेकर दो जिलों के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बदायूं, अमृत विचार। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में खादर की जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डन्डे लेकर आमने-सामने आ गये।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक व कछला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और 60 लोगों को लाठी-डंडे समेत गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत गंगा खादर जमीन …
बदायूं, अमृत विचार। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में खादर की जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष लाठी-डन्डे लेकर आमने-सामने आ गये।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक व कछला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और 60 लोगों को लाठी-डंडे समेत गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत गंगा खादर जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक पक्ष के कछला के रहने वाले वहीं दूसरे पक्ष के जनपद कासगंज थाना सोरों के ग्राम चंदवा के लोग लाठी-डन्डे लेकर झगड़े पर उतारू हो गये।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह व कछला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मय पुलिस के मौके पर पहुंच गये।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गैर जनपद कासगंज थाना सोरों के ग्राम चंदवा के एक पक्ष के राजकुमार,खेमकरन, सुरेशचन्द्र, धर्मदास, मुनीम सिंह, राजन, वेदप्रकाश, प्रेमपल,वेदपाल, मुकेश समेत एक पक्ष के 37 लोगों को दो ट्रैक्टर-ट्राली के गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष के कछला के राजेश ,मिंटू, प्रदीप, मनोज, अशोक कुमार, जगतपाल, सतेंद्र, रामसेवक, सूरजपाल, हीरालाल समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
