भाजपा सरकार की नियत में खोट: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं की तरफ से चुनाव बाद कृषि कानूनों को लाने के बयान पर कहा कि भाजपा सरकार की नियत में खोट है। भाजपा कभी किसानों की हितैषी नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में लोगों को …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं की तरफ से चुनाव बाद कृषि कानूनों को लाने के बयान पर कहा कि भाजपा सरकार की नियत में खोट है। भाजपा कभी किसानों की हितैषी नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को पार्टी मुख्यालय में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कृषि कानून लाकर भाजपा सरकार ने किसान और खेती को व्यापारिक घरानों का बंधक बनाने की साजिश की। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन से डरी हुई भाजपा द्वारा तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा उसकी चतुराई है। उसकी नीयत में खोट है। स्वयं उनकी पार्टी के नेता ही यह कह रहे हैं कि भाजपा सरकार फिर कृषि बिल ला सकती है। किसान समझ रहे हैं कि उन्हें भाजपा सरकार धोखा देना चाहती है। वह इसीलिए तत्काल आंदोलन वापस नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: भाकिमयू ने किया संगठन विस्तार, कहा- किसान और मजदूर हित की करते हैं बात
उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से और नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नोटबंदी व जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। व्यापार-धंधा चौपट हो गया है। भाजपा ने जनहित में कोई काम नहीं किया। इससे ऊबे लोगों ने 2022 के चुनावों में भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। जनसमर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है। कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के अब गिने चुने दिन ही रह गए हैं।
यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का किया खुलासा, देवर ही निकला कातिल, जानें पूरे मामला
