बरेली: अधिग्रहित भूमि का एक वर्ष बाद भी नहीं मिला मुआवजा
कयोलडिया, अमृत विचार। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ज्योति जागीर में कैलाश नदी पर निर्माणाधीन सेतु पर पिछले एक वर्ष पूर्व किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा न मिलने से किसानों में शासन प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उप जिलाधिकारी एन राम ने थाना प्रभारी आंवला को दोनों पक्षों को सुनने के …
कयोलडिया, अमृत विचार। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ज्योति जागीर में कैलाश नदी पर निर्माणाधीन सेतु पर पिछले एक वर्ष पूर्व किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा न मिलने से किसानों में शासन प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उप जिलाधिकारी एन राम ने थाना प्रभारी आंवला को दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
ग्राम पंचायत ज्योति जागीर में यूपी राज्य सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा पिछले 1 वर्ष से लगभग 15 करोड़ की लागत से कैलाश नदी पर सेतु का निर्माण कराया गया जिसमें गांव के 2 दर्जन से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई। काफी समय बाद भी मुआवजा न दिए जाने पर भूमि धारक पीड़िता प्रीति वर्मा ने कई अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने एवं संबंधित लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर संबंधित अधिकारियों ने इसका गोल-मोल निस्तारण कर दिया। शिकायत से संतुष्ट न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दोबारा शिकायत दर्ज कराई, बावजूद इसके किसी संबंधित अधिकारी ने किसानों की अधिग्रहित भूमि के किसानों का मुआवजा दिलवाने में कोई रुचि नहीं ली।
इस संबंध में यूपी राज्य सेतु निगम के एक्सईएन बीके सेन से बात करने का प्रयास किया गया मगर उनका फोन ही नहीं उठा। उप जिलाधिकारी एन राम ने थाना प्रभारी आंवला को दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
