बरेली: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरनिया, अमृत विचार। बरेली नैनीताल फोरलेन पर सेमीखेड़ा के पास एक्सीडेंट जोन बन गया है। एक सप्ताह में यहां कई हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत …

देवरनिया, अमृत विचार। बरेली नैनीताल फोरलेन पर सेमीखेड़ा के पास एक्सीडेंट जोन बन गया है। एक सप्ताह में यहां कई हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।

तेज गति से बहेड़ी की ओर से आ रहे ट्रक ने सेमीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी नितीन (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के थाने में खड़ा कर लिया है। कुछ दिन पहले बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी इस इलाके में कई हादसे हो चुके हैं।

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
भुता बीसलपुर रोड पर शनिवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साले बहनोई घायल हो गए थे। इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई। बताते हैं कि शनिवार को जिला संभल के ग्राम निर्याबली के रहने वाले मुकेश अपने साले मुनेश के साथ बाइक से बीसलपुर की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि बाइक मुकेश चला रहा था।

रास्ते में राघवपुर मोड़ के पास बीसलपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक जमीन पर गिर गई और बाइक पर सवार मुकेश तथा मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बरेली भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान देररात मुकेश ने दम तोड़ दिया।

संबंधित समाचार