बरेली: बाइक पर बैठे युवक पर दबंगों ने चलाई गोली, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। बारातघर के बाहर दोस्तों के साथ खड़े युवक को अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। इससे मौके पर हंगामा मच गया। गोली युवक के पांव में लगी। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी के सूफी टोला …
बरेली, अमृत विचार। बारातघर के बाहर दोस्तों के साथ खड़े युवक को अज्ञात बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। इससे मौके पर हंगामा मच गया। गोली युवक के पांव में लगी। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी के सूफी टोला निवासी साहिल ने बताया कि वह शुक्रवार की रात ताज पैलेस के पास दोस्त सलमान और अरमान के साथ खड़े थे। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आए और उन्होंने उस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। गोली साहिल के पांव में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्त उसे थाने ले लेकर गए और मामले की शिकायत की।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर नीजर मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
