हरदोई: मकान से नगदी सहित 25 लाख की हुई चोरी, वारदात से इलाके में मची सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गरीब पुरवा चौराहा पर मकान में चोरी हुई।  देर रात चोरों ने अनिल कुमार के खाली मकान को अपना निशाना बनाया। मौका पाकर चोरों ने लगभग 25 लाख का माल चोरी कर लिया। मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने गांव पचकोहरा गए …

हरदोई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गरीब पुरवा चौराहा पर मकान में चोरी हुई।  देर रात चोरों ने अनिल कुमार के खाली मकान को अपना निशाना बनाया। मौका पाकर चोरों ने लगभग 25 लाख का माल चोरी कर लिया।

मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने गांव पचकोहरा गए हुए थे। रात में घर में कोई नहीं था। चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए उनके घर से लगभग 25 लाख का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना पर इलाके में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस व क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और आसपास के लोगों से भी चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने बताया कि वे मौके पर गए थे घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी  और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।  पुलिस की दो टीमें जांच कर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

बरेली: प्रोफेसर के साथ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ बाइक के इंश्योरेंस के नाम पर ठगी कर ली गई। ठग ने उनसे अपने एकाउंट में रुपये डलवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वह यूनिवसिर्टी कैंपस में बनी प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। 8 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थीं। उसने बताया कि वह बाइक इश्योरेंस करता है। उनके वाहन के इंश्योरेंस का नवीनीकरण करने की बात कही।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-बरेली: प्रोफेसर के साथ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी

संबंधित समाचार