अयोध्या: अपूर्व जोशी, डॉ नुसरत व आविद को दिया जाएगा माटी रतन सम्मान
अयोध्या। जिले के अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने 2021 में माटी रतन सम्मान पाने वालों के नाम की घोषणा कर दी है। इस वर्ष हिन्दी में यह माटी रतन सम्मान अपूर्व जोशी, उर्दू में डॉ नुसरत मेहंदी व समाजसेवा के क्षेत्र से सै.आविद हुसैन को दिया जाएगा। यह फैसला सम्मान चयन समिति …
अयोध्या। जिले के अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने 2021 में माटी रतन सम्मान पाने वालों के नाम की घोषणा कर दी है। इस वर्ष हिन्दी में यह माटी रतन सम्मान अपूर्व जोशी, उर्दू में डॉ नुसरत मेहंदी व समाजसेवा के क्षेत्र से सै.आविद हुसैन को दिया जाएगा।
यह फैसला सम्मान चयन समिति की ओर से किया गया है। जिसका ऐलान संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि अमर शहीद अशफाकउल्ला के शहादत दिवस पर आयोजित भव्य समारोह के दौरान मंडल कारागार में तीनों को सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें: रायबरेली: खाद के लिए किसान परेशान, साधन सहकारी समितियों में नहीं है डीएपी खाद
समारोह में यतीम खाना, गुरुकुल व मूकबधिर विद्यालय के एक-एक गरीब छात्र को सहायता व प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह सुबह बजे सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारंभ किया जाएगा। सलाम जाफरी, लड्डू लाल यादव, विश्व प्रताप सिंह अंशू, विकास सोनकर, विक्रम निषाद, अंकित पाण्डेय भी मौजूद रहे।
अयोध्या: मुलायम यादव के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने गरीबों को बांटी मिठाइयां
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन की धूम अयोध्या में भी रही है। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग व अनोखे तरीके से जन्मदिन को मनाया। किसी ने कॉपी, पेन व मिठाई बांटी तो किसी ने सरसों का तेल वितरित किया। साधु-संतों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। बता दें कि गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा नेताजी रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सरहदों को सुरक्षित करते हुए सैनिकों को जो सम्मान दिए हैं, आज भी उसे याद किया जा रहा है।
