रायबरेली: विवाद में चटकी लाठियां, दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई मारपीट में दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गए, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पहला मामला क्षेत्र के किशुनी सरायं मजरे गोकना गांव का है जहां गांव निवासी चन्द्ररेखा का आरोप है कि रविवार …

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई मारपीट में दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गए, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पहला मामला क्षेत्र के किशुनी सरायं मजरे गोकना गांव का है जहां गांव निवासी चन्द्ररेखा का आरोप है कि रविवार की शाम परिवार के ही लोगों ने शराब के नशे में उसके पति रामलाल व उसे मारपीट कर घायल कर दिया है।

मामले में पुलिस ने चन्द्ररेखा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला ब्राह्मणों का नदौरा गांव का है जहां गांव निवासी मीना देवी का आरोप है कि पड़ोसी उसके दरवाजे से बिजली का तार ले जा रहे थे जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने ईट पत्थर से मारकर उसे घायल कर दिया है।

पुलिस ने मीना देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक कोतवाल रामराज कुशवाहा ने बताया कि मारपीट के मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर अमृत महोत्सव का किया गुणगान

श की आजादी की 75 वी वर्षगांठ हर्षोल्लास पूर्वक मनाने के लिए अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में इन्हौना मार्ग स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर से ब्लाक परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान 75 मीटर तिरंगे के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं सहित कस्बे एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने यात्रा में सहभागिता दिखाई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-रायबरेलीः छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर अमृत महोत्सव का किया गुणगान

संबंधित समाचार