अपराध की ओर ले जाते विवाहेत्तर संबंध… जब पता चला कि किसी और से भी है उसकी दोस्ती, तो कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला इलाके में 37 वर्षीय महिला की कथित रूप से कैंची से गोदकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 26 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला झरना के साथ मनमुटाव के बाद ओखला फेज-1 निवासी आरोपी आलम ने उसकी शनिवार को …

नई दिल्ली। दिल्ली के ओखला इलाके में 37 वर्षीय महिला की कथित रूप से कैंची से गोदकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 26 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला झरना के साथ मनमुटाव के बाद ओखला फेज-1 निवासी आरोपी आलम ने उसकी शनिवार को हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें महिला का शव रविवार की सुबह मिला और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि एक रात पहले वह अपने मित्र आलम के साथ थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आलम को ओखला के इंदिरा कल्याण विहार से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 2015 से उसने पुल प्रह्लादपुर में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम शुरू किया और उसी दौरान वह झरना के संपर्क में आया। दोनों में दोस्ती हुई और वे साथ में समय गुजारने लगे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी का कहना है कि झरना की मांग पर वह उसे हर महीने 6,000 रुपये भी देता था।

पुलिस ने बताया कि फरवरी में आरोपी को पता चला कि झरना की किसी सूरज नाम के व्यक्ति के साथ भी दोस्ती है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने झरना को पैसे देने बंद कर दिए। उन्होंने बताया कि आरोपी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराज था और उसने महिला के हत्या की योजना बनायी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को आरोपी महिला से बदरपुर बस स्टॉप पर मिला ओर उसे वहां से ओखला के तेहखंड में रेलवे पटरियों के पास एक सुनसान क्वार्टर में ले गया।

उन्होंने बताया कि दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी ने झरना के बैग से कैंची निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने झरना के शव को प्लास्टिक बैग में डाला और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। खून से सनी कैंची और कपड़े उसने नाले में फेंक दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका का सारा सामान और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि झरना विवाहित थी और उसके दो बच्चे हैं। आरोपी भी शादीशुदा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा