बाराबंकी: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बाराबंकी। सोमवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले सूरतगंज ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डाक के माध्यम से भेजा। सदस्यों की मांग थी कि पंचायती राज व्यवस्था का महत्वपूर्ण …
बाराबंकी। सोमवार को क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले सूरतगंज ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डाक के माध्यम से भेजा। सदस्यों की मांग थी कि पंचायती राज व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग होते हुए भी क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेक्षित हैं।
ऐसे में उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति अधिकार दिए जाए। प्रतिवर्ष दस लाख रुपये की विकास निधि, पांच हजार रुपये मानदेय व पांच सौ रुपये प्रत्येक बैठक का यात्रा भत्ता, शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता, दस लाख का दुर्घटना बीमा समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजा है। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद यादव संतोष कुमार,राजेश कुमार,कल्लू,अजय कुमार,राजू यादव,मो इरफान,सुरेश कुमार सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सपाइयों ने झांसी में धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन
बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या
जिले में जहां एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 विधानसभा चुनाव का लक्ष्य साधने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक कारोबारी महिला को गोलियों से भून कर हत्या कर दी। घटना बड़हलगंज जिला के सीधुआपार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-गोरखपुर: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला
