बरेली: एक ही परिवार की तीन लड़कियों से गैंगरेप की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रंगदारी न देने पर दबंगों ने खेत पर गई एक ही परिवार की तीन लड़कियों के साथ अभद्रता की और फिर उनसे 50 हजार की रंगदारी मांगी। मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने उनके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। पीड़ित लड़कियों ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की …

बरेली, अमृत विचार। रंगदारी न देने पर दबंगों ने खेत पर गई एक ही परिवार की तीन लड़कियों के साथ अभद्रता की और फिर उनसे 50 हजार की रंगदारी मांगी। मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने उनके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। पीड़ित लड़कियों ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी निवासी तीन बहनों का आरोप है कि उनके खेत पर कई लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए वे जब भी अपने खेत पर जाती हैं तो आरोपी उन्हें धमकाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वे खेत पर गई थीं तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और फिर 50 हजार की रंगदारी न देने पर उनके साथ अभद्रता करते हुए गैंगरेप की कोशिश की।

शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित बहनों ने घर पहुंचकर सारी बातें परिवार को बताई। फिर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से लेकिन थाने पर किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। सोमवार को तीनों बहनें एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और मामले की शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार