देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के तलाक की खबरों पर मां ने कही ये बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से पति का नाम हटाते ही खलबली मच गई। स्टार्स से लेकर प्रियंका के फैंस तक सभी को हैरानी हुई कि आखिर ऐसा देसी गर्ल ने किया क्यों। ऐसा करने के बाद से एक्ट्रेस और निक जोनस के तलाक के कयास …

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से पति का नाम हटाते ही खलबली मच गई। स्टार्स से लेकर प्रियंका के फैंस तक सभी को हैरानी हुई कि आखिर ऐसा देसी गर्ल ने किया क्यों। ऐसा करने के बाद से एक्ट्रेस और निक जोनस के तलाक के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, इसी बीच निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर प्रियंका ने कमेंट कर तलाक की खबरों को गलत साबित किया।

इसी के साथ प्रियंका की मां ने भी इस बात को खारिज किया है। दरअसल, निक जोनस ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर प्रियंका ने कमेंट कर लिखा कि Damn! मैं तुम्हारी इन बांहों में मरना चाहती हूं।” प्रियंका ने अपने इस कमेंट से बता दिया है कि वे निक जोनस से बहुत प्यार करती हैं और दोनों अलग नहीं हो रहे हैं।

वहीं प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी दोनों के तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील भी की है।प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा को अक्सर अमेरिका में अपनी बेटी और दामाद के साथ समय बिताते देखा गया है। वह निक को अपने बेटे की तरह ही मानती  है। ऐसे में जैसे ही प्रियंका के तलाक की खबरें आईं तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को बकवास बताया है और अफवाह न फैलाने की गुजारिश की है। उनके मुताबिक दोनों के बीच सब सही है. उन्होंने यह बात न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कही।

पढ़ें- यश कुमार और काजल राघवानी की फिल्म ‘दंडनायक’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज…

संबंधित समाचार