हल्द्वानी: सैन्य धाम के लिए 16 शहीदों के घरों से ली गई मिट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिक कल्याण विभाग उत्तराखंड पूरे राज्य में आयोजित सैनिक सम्मान यात्रा में शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी एकत्र करने का काम कर रहा है। इसके तहत प्रशासनिक, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिक, पुलिस और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सोमवार को 16 शहीदों के घर-आंगन से सैन्य धाम के लिए मिट्टी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सैनिक कल्याण विभाग उत्तराखंड पूरे राज्य में आयोजित सैनिक सम्मान यात्रा में शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी एकत्र करने का काम कर रहा है। इसके तहत प्रशासनिक, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिक, पुलिस और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सोमवार को 16 शहीदों के घर-आंगन से सैन्य धाम के लिए मिट्टी उठाई गई।

सोमवार को शहीद सैनिक किशन राम बीजपुर चोरगलिया, शहीद सूबेदार कल्याण सिह लछमपुर कुंवरपुर, शहीद नायक दरपान सिंह हिम्मतपुर कुंवरपुर, शहीद मेजर चन्द्र शेखर मिश्रा शौर्यचक्र शक्तिधाम नारीमैन चौराहा काठगोदाम, शहीद नायक दया किशन आवास विकास, शहीद मेजर भीम सिंह कार्की कलावती कालोनी, शहीद हवलदार होशशियार सिंह बसेड़ा बृजवासी कालोनी, शहीद सूबेदार मेजर धरम सिंह मुखानी गोकुल धाम, शहीद ले. हेमन्त सिंह महर शौर्य चक्र शिवपुरम हरीनगर, शहीद सैनिक गोधन सिंह नियर शिव मन्दिर हरिपुर नायक, शहीद नायक पवन कुमार पंत नरसिहतल्ला कमलुवागांजा, शहीद सैनिक किरन चन्द्र जोशी गुनीपुर धौना लामाचौड़, शहीद ना. सूबेदार उमेद सिंह पनीयाली कठघरिया, शहीद हवलदार तिलक चन्द्र महरा गांव कठघरिया, शहीद सैनिक धन सिंह हिम्मतपुर मल्ला, शहीद सैनिक राम सिंह सेना मेडल बिठौरिया न. 1 के घरों से मिट्टी लेकर सैन्य धाम हल्द्वानी के लिए सैनिक सम्मान यात्रा रवाना हुई।

मंगलवार को कोटाबाग एवं रामनगर ब्लाक के शहीद सैनिकों के घर-आंगन से सैन्य धाम हेतु मिट्टी एकत्र की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर सेनि. बीएस रौतेला, पार्षद गोविन्द सिंह बडथी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार