एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन के दूसरे सदस्य बनें रक्षा मंत्री राजनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन के दूसरे आजीवन सदस्य बने हैं। सिंह को मंगलवार को यहां एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एसोसिएशन के पहले सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि मोदी ने पिछले सप्ताह झांसी …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन के दूसरे आजीवन सदस्य बने हैं। सिंह को मंगलवार को यहां एनसीसी एल्यूमिनी एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एसोसिएशन के पहले सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने पिछले सप्ताह झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के दौरान इस एसोसिएशन की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें इस एसोसिएशन की पहली सदस्यता प्रदान की गई थी। मोदी और राजनाथ सिंह दोनों ही स्कूली जीवन में एनसीसी से जुड़े हुए थे। एनसीसी के सभी पूर्व कैडेट ऑनलाइन पंजीकरण कर इस एसोसिएशन के सदस्य बन सकते हैं। देशभर में एनसीसी के कई लाख पूर्व एनसीसी कैडेट है जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं इस एसोसिएशन का गठन इन सभी को एक मंच पर लाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना है।

इसे भी पढ़ें…

त्रिपुरा हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट में तृणमूल की याचिका पर आज होगी सुनवाई

संबंधित समाचार