रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रनखेड़ा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मिश्रनखेड़ा के 35 साल के निवासी सूरज कुमार पुत्र लोधेश्वर बीती रात गांव से अपनी ससुराल बाइक …

रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रनखेड़ा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

मिश्रनखेड़ा के 35 साल के निवासी सूरज कुमार पुत्र लोधेश्वर बीती रात गांव से अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था। रास्ते में मिश्रनखेड़ा और गुरुबक्शगंज मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सूरज वाहन के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाइक की टक्कर में एक घायल

मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिकमऊ तिराहा के पास बीती रात दो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती रात सूर्य प्रकाश सिंह 33 निवासी रूपामऊ बाइक से मलिकमऊ होकर रूपामऊ लौट रहा था। मलिकमऊ तिराहा के पास सूर्य प्रकाश की बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें सूर्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यूपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, मुख्यमंत्री योगी को डीजीपी ने लगाया झंडा

राजधानी के साथ पूरे प्रदेश में मंगलवार को पुलिस महकमे में ‘पुलिस झंडा दिवस’ मनाया गया है। इस मौके पर डीजीपी मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर योगी आदित्यनाथ को फ्लैग लगाया  और स्मृति चिन्ह सौंपा है। इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर शहीद पथ स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान उपस्‍थित पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-यूपी पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, मुख्यमंत्री योगी को डीजीपी ने लगाया झंडा

संबंधित समाचार