सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा: सलमान खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि ‘सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा। हाल के समय में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। सलमान खान ने कहा कि ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर सभी के सामने आया है। ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का कहना है कि ‘सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा। हाल के समय में सिनेमा में काफी बदलाव देखने को मिला है। सलमान खान ने कहा कि ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म उभरकर सभी के सामने आया है।

ओटीटी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए अब यह कहा जाने लगा है कि इससे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्टारडम एरा खत्म हो जाएगा लेकिन सलमान खान ऐसा नहीं मानते। सलमान खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा। यह कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा। ‘हम जाएंगे तो कोई और आएगा। अब यंग जनरेशन के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।

एक्टर ने कहा कि मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, पचास प्लस में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के तलाक की खबरों पर मां ने कही ये बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से पति का नाम हटाते ही खलबली मच गई। स्टार्स से लेकर प्रियंका के फैंस तक सभी को हैरानी हुई कि आखिर ऐसा देसी गर्ल ने किया क्यों। ऐसा करने के बाद से एक्ट्रेस और निक जोनस के तलाक के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, इसी बीच निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर प्रियंका ने कमेंट कर तलाक की खबरों को गलत साबित किया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के तलाक की खबरों पर मां ने कही ये बात…

संबंधित समाचार