रायबरेली: सतरंगी कार्यक्रमों की लड़ी से डलमऊ महोत्सव जगमगाया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डलमऊ महोत्सव के रंग में जिले के लोग रंगे हुए हैं। पहली बार प्रांतीय मेला का आयोजन होने से महोत्सव का पूरा कलेवर बदल गया है। बीती रात उत्कर्ष ग्रुप द्वारा राम दरबार की सुंदर झांकी के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिन्हें देख दर्शक रोमांच से भर गए। तालियों की गड़गड़ाहट से …

रायबरेली। डलमऊ महोत्सव के रंग में जिले के लोग रंगे हुए हैं। पहली बार प्रांतीय मेला का आयोजन होने से महोत्सव का पूरा कलेवर बदल गया है। बीती रात उत्कर्ष ग्रुप द्वारा राम दरबार की सुंदर झांकी के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिन्हें देख दर्शक रोमांच से भर गए। तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रमों की खूबियों का इस्तकबाल किया गया।

17 नवंबर सज डलमऊ में महोत्सव चल रहा है। सूचना प्रसारण विभाग के साथ डलमऊ नगर पंचायत प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी है। महोत्सव की भव्यता को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने कोई कमी नहीं कर रखी है। चेयरमैन बृजेश दत्त गौड़ महोत्सव की कमान अपने हाथों में लिए हुए हैं। सोमवार रात डलमऊ महोत्सव में कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति हुई। बनारस से चलकर आए सोनू बनारसी व रीना उपाध्याय की जव्वाबी ने समां बांध दिया। लोग अपनी जगह से हिल न सके। भरपूर रोमांच ने सर्द रात में गर्मी का अहसास करा दिया। वहीं अंकित राज ग्रुप बरेली द्वारा महाकाली के नाट्य रूपांतरण की  सुंदर प्रस्तुति दी गई। वहीं राम दरबार की झांकी ने माहौल को राममय कर दिया।

भाजपा की प्राथमिकता लोग नहीं, बल्कि अपना हित है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भाजपा की प्राथमिकता लोगों के हित में काम करना नहीं, बल्कि अपने लिए महल तैयार करना है। इसके साथ ही प्रियंका ने कानपुर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां जनता के लिए कोई अस्पताल नहीं है और लोग चिकित्सा सुविधा के लिए भटक रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-भाजपा की प्राथमिकता लोग नहीं, बल्कि अपना हित है: प्रियंका गांधी

संबंधित समाचार