उन्नाव: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात किए पार
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के बहम्ना गांव में चोरों ने एक घर को उस वक्त निशाना बनाया जब घर के परिजन खेत पर धान की फसल काटने गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़ बेटे की शादी के जेवरात कपड़े सहित करीब ढाई लाख का सामान पार कर दिया। वहीं तीन अन्य घरों का ताला …
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के बहम्ना गांव में चोरों ने एक घर को उस वक्त निशाना बनाया जब घर के परिजन खेत पर धान की फसल काटने गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़ बेटे की शादी के जेवरात कपड़े सहित करीब ढाई लाख का सामान पार कर दिया। वहीं तीन अन्य घरों का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह ताला टूटा देख लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इसी क्षेत्र में तीन दिन के बाद हुई चोरी की चौथी वारदात से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बहम्ना गांव निवासी गुड्डन पुत्र बनवारी घर मे ताला बंद कर परिजनों के साथ खेत पर धान की फसल काटने गया था। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्शों को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात सहित कपड़े आदि पार कर दिए। सुबह जब खेत से वापस लौटे तो घर का ताला टुटा देख आवाक रह गए। अंदर जाकर देखा तो समान विखरा देख चोरी होने की जानकारी हुई।
गृह स्वामी गुड्डन ने बताया कि 22 जनवरी को बेटे की शादी है। जिसकी अभी से तैयारी चल रही थी। बहू के लिए खरीदे गए जेवरात व साड़ी करीब ढाई लाख का सामान बक्शे में रखा था। चोरों ने उसे पार कर दिया। वहीं पड़ोस के जागेश्वर, अशोक व विश्वनाथ तिवारी के घर का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। लेकिन कीमती सामान न मिलने से वापस लौट गए। पीड़ित गुड्डन ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की गुहार लगाई है।
बता दे कि 18 नवम्बर की रात भी चोरों ने पड़ोसी गांव सालेहनगर करौंदी गांव के लोधई पुत्र भरोसे के घर व शेरपुर खुर्द गांव निवासी गंगा प्रसाद व छेदाना के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहसत बनी हुई है वही पुलिस एक भी चोरी का खुलासा करने में नाकाम है।
ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर
कोतवाली क्षेत्र के पासाखेडा गांव में रविवार रात परिजन शादी समारोह में षामिल होने गया था। इसी दरम्यान चोरो ने घर के पीछे से छत पर चढकर जीने का दरवाजा तोड आंगन में पहुंच गए। कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड अलमारी व बक्से मे रखा सोने का हार 4 अंगुठी नथुनी झमकी दो जोडी बाला एक माला व चांदी की हाफपेटी पायल सहित जेवरात चोर उठा ले गए।
शादी निपटाने के बाद सोमवार सुबह घर पहुंचे गृहस्वामी ने दरवाजे खोल जैसे ही अन्दर पहुंचा। तो बिखरा पडा सामान व अलमारी तथा बक्से के ताले टूट देख उसके होश उड गये। पीड़ित ने सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को चोरो के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगायी है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की षिकायत पर जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सतरंगी कार्यक्रमों की लड़ी से डलमऊ महोत्सव जगमगाया
