बाराबंकी: जैदपुर व सदर विधानसभा के पदाधिकारियों में प्रदेश महामंत्री ने भरा जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि 25 नवम्बर को सीतापुर में होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से विधानसभा चुनाव में विजय का शंखनाद होगा। जहां अवध क्षेत्र के चालीस हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष नैमिषारण्य की पवित्र धरती से पार्टी की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लेंगे। प्रवास पर पहुंचे प्रदेश …

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि 25 नवम्बर को सीतापुर में होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से विधानसभा चुनाव में विजय का शंखनाद होगा। जहां अवध क्षेत्र के चालीस हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष नैमिषारण्य की पवित्र धरती से पार्टी की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लेंगे। प्रवास पर पहुंचे प्रदेश महामंत्री मंगलवार को जैदपुर और सदर विधानसभा 268 के सभी पदाधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा प्रत्येक काम के लिए एक कार्यकर्ता और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक काम का निर्धारण जितनी गम्भीरता के साथ किया जाएगा। बताया कि मतदाता सूची के प्रत्येक पन्नों पर भाजपा कैसे जीतेगी इसकी चिंता पन्ना प्रमुखों को करनी है। प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पुनः जुटना होगा। प्रदेश की योगी सरकार के कानून राज एवं कोरोना महामारी के दौरान किये गए प्रबन्धन को भी जनता तक पहुंचाना है।

हौसला बढ़ाते हुए कहा कि साढ़े तीन करोड़ सदस्यों, समर्पित कार्यकर्ता और मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो की बदौलत भाजपा प्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होगी। विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस शासन काल में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद एवं जातिवादी राजनीति का प्रदेश की जनता सफाया कर देगी। साथ ही कहा कि मतदाता पुनरीक्षण एवं सदस्यता अभियान की सफलता भाजपा की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

जैदपुर विधानसभा के प्रभारी रघुनन्दन चौरसिया एवं सदर के रोहित भारती ने आभार ज्ञापित किया। सन्चालन संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, विजय आनंद बाजपेई, हर्षित वर्मा, आशुतोष अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख रवि रावत, उमेश मिश्रा, प्रवीण सिंह सिसौदिया, संजय अवस्थी, विनीत वर्मा, अरुण वर्मा, संजीव वर्मा, परसुराम रावत, करुणेश वर्मा, गुरुशरण लोधी, भरत लाल सिंह, राकेश पटेल सहित सभी मण्डल प्रभारी, संयोजक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा

संबंधित समाचार