अमेठी: पति की पिटाई से पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज बारदात का मामला प्रकाश मे आया है, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक राममिलन वर्मा पुत्र राम सुंदर वर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम बनियानार थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ जो अपने ससुराल ग्राम सलामत …
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज बारदात का मामला प्रकाश मे आया है, जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक राममिलन वर्मा पुत्र राम सुंदर वर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम बनियानार थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ जो अपने ससुराल ग्राम सलामत अली का पुरवा मजरे रायपुर फुलवारी थाना क्षेत्र अमेठी आया हुआ था, किसी बात को लेकर पत्नी प्रियंका पुत्री भैया वर्मा से कहासुनी हो गई दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी प्रियंका को लाठी डंडो से जमकर पिटाई कर डाली जिससे वह लहूलुहान हो गई, प्रियंका को परिजन गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल गौरीगंज इलाज के लिए लेकर गये जहा उसकी मौत हो गई।
इस बारदात की जानकारी मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस सलामत अली का पुरवा गांव पहुंच गई और मामले की जाच पड़ताल मे जुट गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। अमेठी प्रियंका के पिता भैया लाल ने रोते बिलखते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी राम मिलन के साथ 5 वर्ष पूर्व की थी पुत्री प्रियंका की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
परिजनों कहना है प्रियंका की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व राममिलन के साथ से हुई थी, ससुराल में ससुरालीजनों से भी उसे मारा पीटा था और चार दिन पहले वह मायके आई थी। इस मामले मे पुलिस उपाधीक्षक अमेठी अर्पित कपूर ने बताया जानकरी मिली है कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सलामत अली गांव मे एक विवाहिता की पति की पिटाई से मौत हो गई है पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत करवाया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: दुष्कर्म के दोषी पिता को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, जानें पूरा मामला
