बरेली: विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। विधवा ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब आरोपी शादी से मुकर गया। इस पर विधवा ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी लेकिन पुलिस ने अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया। वह दूसरी युवती से शादी की तैयारी में जुटा है। सोमवार …
बरेली, अमृत विचार। विधवा ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब आरोपी शादी से मुकर गया। इस पर विधवा ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी लेकिन पुलिस ने अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया। वह दूसरी युवती से शादी की तैयारी में जुटा है। सोमवार को महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि एक साल पहले हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। उसके देवर ने उससे शादी करने और उसकी बेटी की देखरेख करने का झांसा दिया और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि जब उसने देवर से शादी करने की बात कही तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला की ओर से इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में महिला के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। तीन दिन पहले उसे पता चला कि देवर की किसी अन्य से शादी हो रही है। कार्ड भी छपकर बंट चुके हैं। एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का उसे आश्वासन दिया है।
