बरेली: टक्कर मारी, गले लगाया और जेब से निकाले 11 हजार रुपये
बरेली, अमृत विचार। ईंट पजाया चौराहे के पास मंगलवार दोपहर बुजुर्ग की बाइक में दो युवकों ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। हादसे के बाद गिरे बुजुर्ग को एक युवक ने उठाया। गले लगकर माफी मांगी। इस बीच बुजुर्ग की जेब में रखे 11 हजार रुपये उसने निकाल लिए। शक होने पर उन्होंने युवक …
बरेली, अमृत विचार। ईंट पजाया चौराहे के पास मंगलवार दोपहर बुजुर्ग की बाइक में दो युवकों ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। हादसे के बाद गिरे बुजुर्ग को एक युवक ने उठाया। गले लगकर माफी मांगी। इस बीच बुजुर्ग की जेब में रखे 11 हजार रुपये उसने निकाल लिए। शक होने पर उन्होंने युवक को मौके पर पकड़ लिया लेकिन पीड़ित बुजुर्ग ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी।
बारादरी निवासी विनोद बंसल मंगलवार की दोपहर अपनी बाइक से सामान लेने बाजार जा रहे थे। ईंट पजाया चौराहे पर अचानक उनके सामने बाइक सवार दो लड़के आए। उनके वाहन पर टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग वाहन समेत सड़क पर गिर गए। बुजुर्ग के गिरते ही बाइक सवार एक युवक उतरकर तुरंत वृद्ध के पास पहुंचा। उन्हें उठाया और फिर गले लगकर माफी मांगने लगा। आरोप है कि इसी बीच उसने बुजुर्ग की जेब में हाथ डालकर 11 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित को शक हुआ तो उन्होंने एक लड़के को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। इतने में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम इमरान है। वह नई बस्ती का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस को 11 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। हालांकि, विनोद ने पुलिस को शिकायत करने से इनकार कर दिया।
