लखनऊ: बिजली के 20 हजार स्मार्ट मीटर में आई खराबी, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं के यहां लगे टूजी व थ्री जी स्मार्ट मीटर में खराबियां आ रही हैं। मीटर लगाने वाली निजी कंपनी के पत्र से इसका खुलासा हुआ है। कंपनी को अब तक 20925 मीटर में खराबी की शिकायत मिली है। टू जी व थ्री जी स्मार्ट मीटरों में विद्युत भार बढ़ने व मीटर तेज …

लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं के यहां लगे टूजी व थ्री जी स्मार्ट मीटर में खराबियां आ रही हैं। मीटर लगाने वाली निजी कंपनी के पत्र से इसका खुलासा हुआ है। कंपनी को अब तक 20925 मीटर में खराबी की शिकायत मिली है।

टू जी व थ्री जी स्मार्ट मीटरों में विद्युत भार बढ़ने व मीटर तेज चलने का मामला काफी समय से उठता रहा है। अब तक करीब 12 लाख उपभोक्ताओं के यहां ऐसे मीटर लगे हैं। शिकायत के बाद पावर कॉरपोरेशन इस पर रोक लगाते हुए फोर जी मीटर लगाने का निर्णय ले चुका है।

इस बीच, मीटर लगाने वाले कंपनी एलएंडटी स्मार्ट वर्ल्ड की ओर से एनर्जी एफीसेंसी सर्विस लिमिटेड को लिखे गये पत्र से इन मीटरों की खराबी का खुलासा हुआ है। पत्र में कहा गया है कि चार अगस्त तक स्मार्ट मीटर हेल्प डेस्क में शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसमें लखनऊ में 4374 शिकायतें मिलीं हैं, जबकि बाकी शिकायतें अन्य जिलों से गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, बरेली,अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर व कानपुर की हैं।

रायबरेली: बिजली विभाग की मनमानी, बिल दुरुस्त कराने के लिए चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

जिले के ऊंचाहार में विद्युत विभाग की मनमानी से घरेलू बिजली उपभोक्ता बिल से परेशान हैं। एक महीने में किसी का चार हजार तो किसी का साठ हजार रुपए बिजली बिल आया है। बिल सही कराने को लेकर कनेक्शन धारक दलालों के साथ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली विभाग की मनमानी साफ-साफ जाहिर हो रही है। कस्बा के उपभोक्ता शुभम पाल का कहना है कि उसने अपने घरेलू बिजली का पिछला बिल रुपए 4379 दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को जमा किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: बिजली विभाग की मनमानी, बिल दुरुस्त कराने के लिए चक्कर लगा रहे उपभोक्ता

संबंधित समाचार