हल्द्वानी: बुकिंग के दौरान सुहाने मौसम की जानकारी भी देगा पर्यटन विभाग
हल्द्वानी, अमृत विचार। हैलो सर… पहाड़ में मौसम बेहद सुहाना है! परिवार या मित्रों के साथ देव स्थली आएंगे तो आपको बहुत अच्छा लगेगा! गेस्ट हाउस की बुकिंग करा रहे आवेदकों को कॉल कर पर्यटन विभाग मौसम की जानकारी दे रहा है। माना जा रहा है कि विभाग की इस पहल से पर्यटकों की संख्या …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हैलो सर… पहाड़ में मौसम बेहद सुहाना है! परिवार या मित्रों के साथ देव स्थली आएंगे तो आपको बहुत अच्छा लगेगा! गेस्ट हाउस की बुकिंग करा रहे आवेदकों को कॉल कर पर्यटन विभाग मौसम की जानकारी दे रहा है। माना जा रहा है कि विभाग की इस पहल से पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकेगी।
अक्टूबर में आई आपदा से मिले झटके के बाद पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। गेस्ट हाउस की दशा सुधारी जा रही है। अतिथि गृहों में रहने के लिए बुकिंग भी लगातार बढ़ रही है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक आरसी पांडे ने बताया कि बुकिंग के लिए कॉल पर जब पर्यटकों से वार्ता होती है तो उन्हें मौसम की भी जानकारी दी जाती है। अक्सर पर्यटक मौसम के बारे में स्वयं भी जानकारी लेते हैं। जो पर्यटक घूमने आ रहे हैं, वे पूरे उत्साह के साथ मौसम और पहाड़ी वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
