मुरादाबाद : राशन, वेतन रूकने के फरमान पर लगवा रहे कोविडरोधी टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण न कराने वालों का सरकारी दुकान से राशन और अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश के बाद बूथों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ बढ़़ गई है। बुधवार को भी जिला पुरूष अस्पताल के बूथ पर टीकाकरण कराने वालों की भीड़ रही। अधिक संख्या को देखते हुए सुरक्षाकर्मी मुख्य …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना टीकाकरण न कराने वालों का सरकारी दुकान से राशन और अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश के बाद बूथों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ बढ़़ गई है।

बुधवार को भी जिला पुरूष अस्पताल के बूथ पर टीकाकरण कराने वालों की भीड़ रही। अधिक संख्या को देखते हुए सुरक्षाकर्मी मुख्य गेट बंद करते रह रहे थे। जब अंदर हाल और कमरे में भीड़ कम होती थी तब गेट खोलकर और लोगों को अंदर भेजने में सुरक्षाकर्मी लगे रहे। अंदर दो कमरे में टीकाकरण और सत्यापन का कार्य चल रहा था।

वहीं एक लैपटॉप खराब होने से आनस्पाट पंजीकरण केवल एक काउंटर पर हो रहा था। हालांकि जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस केंद्र का निरीक्षण कर पंजीकरण के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके बुधवार को एक काउंटर पर पंजीकरण और पहली डोज के टीका लगने का सत्यापन कर दूसरी डोज का टीका लोगों को लग रहा था।

शहर में अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण के लिए लोगों की लाइन लगी थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाँ दीपक वर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी की सख्ती के बाद टीकाकरण में तेजी आई है। अतिरिक्त काउंटर शुरू कराने के लिए इंतजाम कर रहे हैं।

संबंधित समाचार