रायबरेलीः व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। क्षेत्र के हलोर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल के मकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई । घटना में दो मवेशी झुलसे व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। देर रात लगभग एक बजे समसपुर हलोर ग्राम निवासी प्रदीप पटेल के मकान में …

रायबरेली। क्षेत्र के हलोर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल के मकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई । घटना में दो मवेशी झुलसे व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने का कारण नहीं पता चल सका। देर रात लगभग एक बजे समसपुर हलोर ग्राम निवासी प्रदीप पटेल के मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख परिवारीजन समेत पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में एक भैंस व उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया साथ ही घर में रखी गृहस्थी भी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार अनिल कुमार पाठक ने हल्का लेखपाल को आग से हुए नुकसान के आकलन कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: छह साल बाद मिला इंसाफ, बच्चे की गोली मारकर हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई दो भाइयों को फांसी की सजा

पॉलिथिन में मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी

रिश्ते की मान मर्यादा तथा मानवीय संवेदनाओं का गला घोंटकर किसी ने नवजात को पॉलिथिन में बंद कर फेंक दिया। दम घुटने से नवजात की मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोगों ने पॉलिथिन पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खाली सहाट मोहल्ला के… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेलीः पॉलिथिन में मिला नवजात का शव, इलाके में मची सनसनी

संबंधित समाचार