बसपा कार्यालय पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, मायावती से मिला ये आश्वासन
लखनऊ। राजधानी में पांच महीने से ओबीसी /एससी की आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन रहे हैं। बुधवार को सभी मायावती के बंगले के बाहर पहुंच गए। करीब 24 से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थियों ने यहां धरना प्रदर्शन किया। अभ्यार्थियों की मांग पर पांच सदस्यों ने बसपा प्रमुख से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने बताया कि बसपा …
लखनऊ। राजधानी में पांच महीने से ओबीसी /एससी की आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन रहे हैं। बुधवार को सभी मायावती के बंगले के बाहर पहुंच गए। करीब 24 से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थियों ने यहां धरना प्रदर्शन किया। अभ्यार्थियों की मांग पर पांच सदस्यों ने बसपा प्रमुख से मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने बताया कि बसपा प्रमुख ने सदन में आवाज उठाने का भरोसा जताया है। मायावती ने कहा कि गर हमारी सरकार आती है। तब हम कमेठी बनाकर पूरे मामले की जांच करवांएगे।
इससे पहले करीब एक घंटे से ज्यादा चले प्रदर्शन पर पुलिस पहुंची। कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई। इससे पहले मंगलवार को 69000 शिक्षक अभ्यर्थी में धांधली के आरोप को लेकर विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर विधानसभा गेट से उन्हें हटाया। बता दे कि 162 दिनों से अभ्यर्थी प्रदेश की लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर रहे है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: मछली ले जा रहा है डाला पलटा, गांव वालों ने लूटी जमकर मछलियां
अभ्यर्थियों की ये है मांग
भर्ती में अनारक्षित की कट ऑफ 67.11 के नीचे 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 18598 में से मात्र 2637 सीट मिली हैं। उनका कहना है कि ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 27 प्रतिशत की जगह मात्र 3.86 प्रतिशत ही आरक्षण मिला है। वहीं, एससी वर्ग को इस भर्ती में 21 प्रतिशत की जगह महज 16.6 प्रतिशत ही आरक्षण मिला है। जो कि पूरी तरह गलत है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बैकफुट पर आया पायनियर माण्टेसरी स्कूल, गरीब बच्चों को प्रवेश देने लिए हुआ तैयार
