सीतापुर: ट्रैक्टर से गिरकर पूर्व प्रधान के बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। चालक के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर मौरंग लेकर वापस घर जा रहा पूर्व प्रधान का बेटा अचानक ट्रैक्टर के आगे से उठने की वजह से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत …

सीतापुर। चालक के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर मौरंग लेकर वापस घर जा रहा पूर्व प्रधान का बेटा अचानक ट्रैक्टर के आगे से उठने की वजह से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि चालक सुरक्षित है। परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। रेउसा इलाके के हुसैनपुर खानी गांव निवासी पूर्व प्रधान पारस निषाद का बाइस वर्षीय बेटा छोटू निषाद बुधवार को चालक को साथ लेकर ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग लेने गया था। रेउसा में उसने ट्राली में मौरंग भरवाया और उसके बाद वह वापस घर जा रहा था। ट्रैक्टर को चालक ड्राइव कर रहा था। जब यह लोग रेउसा इलाके में राजापुर कलां गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा झटके साथ उठ गया। जिससे छोटू निषाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।

हालांकि चालक ने ट्रैक्टर को संभाल लिया, लेकिन गिरने से छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सीएचसी रेउसा ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। चिकित्सकों की सलाह पर परिवार के लोग छोटू निषाद को लेकर लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। साथ ही परिवार के लाेगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बस की टक्कर से मां-बेटा जख्मी

रेउसा से खरीददारी कर बाइक से वापस जा रहे मां-बेटे को अमलोरा के निकट बुधवार को बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां-बेटा जख्मी हो गए। उनको सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि रेउसा इलाके के चेनी भदमरा गांव निवासी पच्चीस वर्षीय लुकमान अपनी मां अफसरुन के साथ बुधवार को बाइक पर सवार होकर रेउसा में खरीद्दारी करने आया था। खरीददारी करने के बाद वह वापस जा रहा था। जब रेउसा इलाके में बिसवां मार्ग पर अमलोरा गांव के करीब पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस सहित भाग निकला। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: वृक्ष का रूप लेने लगे मंझा में ट्रांसलोकेट पेड़

संबंधित समाचार