सीतापुर: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गई ग्रामीण की जान, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के थानगांव इलाके में हाईड्रोशील का आपरेशन कराने वाले ग्रामीण की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने मियांपुरवा स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक से आपरेशन कराया था। आपरेशन करने वाले चिकित्सक को झोलाछाप डॉक्टर बताते हुए मृतक की पत्नी ने …

सीतापुर। जिले के थानगांव इलाके में हाईड्रोशील का आपरेशन कराने वाले ग्रामीण की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने मियांपुरवा स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक से आपरेशन कराया था। आपरेशन करने वाले चिकित्सक को झोलाछाप डॉक्टर बताते हुए मृतक की पत्नी ने उस पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

थानगांव इलाके के परसिया ग्राम सभा के मजरे केवलिया निवासी श्यामा ने थानगांव पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि उसके पैंतालीस वर्षीय पति देशराज ने 16 नवंबर को थानगांव इलाके के मियांपुरवा चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप से हाइड्रोशील का ऑपरेशन कराया था। आरोप है कि यह आपरेशन क्षेत्र के गुलरिहा निवासी झोलाछाप राजेन्द्र ने मियांपुरवा स्थित अपने क्लीनिक पर किया था। पीड़िता का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने 10 हजार रुपये लेकर उसके पति का ऑपरेशन किया था।

गांरटी के साथ ठीक करने के वादा किया था। ऑपरेशन के बाद से ही उसके पति की तबियत ठीक नहीं रहती थी। मंगलवार की रात्रि उसके पति की तबियत अचानक खराब हो गयी। जिसको लेकर परिजन झोलाछाप के क्लिनिक गए। लेकिन रात करीब दो बजे देशराज की मौत हो गई। इस बीच आरोप झोलाछाप सभी दवाइयों को पानी में फेंककर मौके से भाग निकला।

मृतक की पत्नी ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थानगांव थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर इंस्पेक्टर थानगांव सन्तोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओं प्रतिज्ञा पद यात्रा

संबंधित समाचार